NATIONAL

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से सियासी हलचल, इस्तीफे से एक दिन पहले दिया था 800 लोगों को भोज

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अचानक दिए गए इस्तीफे का मामला चर्चा में है। इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि इस्तीफे के पीछे की वजह सिर्फ सेहत है या फिर कुछ और मामला है।

ED के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी आज, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन से किया किनारा

इस्तीफे से पहले बड़ा भोज दिया था

जगदीप धनखड़ से जुड़ी एक और बड़ी खबर ये भी है कि उन्होंने अपने इस्तीफे से पहले एक बड़ा भोज दिया था, जिसे अब फेयरवेल के तौर पर देखा जा रहा है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को रात 9 बजे के करीब उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था। उससे पहले 20 जुलाई को उन्होंने ग्रैंड भोज का आयोजन किया था। ये भोज उनकी पत्नी के बर्थडे के मौके पर दिया गया था, जिसमें 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

भोज में हर पार्टी के नेता को किया गया था इनवाइट

भोज में हर पार्टी के नेता और राज्यसभा सचिवालय के सभी स्टाफ को बुलाया गया था। खबर ये है कि धनखड़ ने अपनी पत्नी के बर्थडे के मौके पर पहली बार राज्यसभा सचिवालय के सभी स्टाफ को भोज में आमंत्रित किया था। इसलिए माना जा रहा है कि क्या इस्तीफे का प्लान पहले से था और इसलिए उन्होंने फेयरवेल में ये भोज दिया था। एक और बात खास ये है कि भोज में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान केजरीवाल और धनखड़ की मुलाकात भी हुई थी।

सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आई

सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई कि संसद चलाने के तरीके पर असहमति थी और लोकसभा-राज्यसभा के संचालन में तालमेल की कमी थी। धनखड़ के तौर-तरीके से कुछ बड़े नेता नाराज थे। सरकार लोकसभा के कामकाज के तरीके से ज्यादा संतुष्ट थी।

कोंडागांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न, कांकेर सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

इस्तीफे से 24 घंटे पहले राजनाथ से मिले थे धनखड़- सूत्र

सूत्रों का ये भी कहना है कि इस्तीफे से 24 घंटे पहले धनखड़, राजनाथ सिंह से मिले थे। राजनाथ सिंह, जगदीप धनखड़ के घर गए थे। धनखड़ और राजनाथ की क्लोज डोर मीटिंग हुई थी। राजनाथ से मुलाकात के अगले दिन धनखड़ ने इस्तीफा दिया।

शाम सिंधिया के घर जाने का कार्यक्रम कैंसिल हुआ

सूत्रों का ये भी कहना है कि कल शाम सिंधिया के घर जाने का कार्यक्रम कैंसिल हुआ था धनखड़ को सिंधिया के घर जाना था। धनखड़ का डिनर में जाने का प्रोग्राम कैंसिल हुआ था और सिंधिया ने रात में धनखड़ के घर खाना भिजवाया था।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर खरगे का बयान

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे का कारण वही (धनखड़) जानते हैं। इस्तीफे से हमारा लेना-देना नहीं है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026