मृत बच्चें की मां का नही मिल रहा कोई सुराग, आम लोगों से मदद की उम्मीद
कोरबा – बीते बुधवार की रात खरामोरा से लगे जंगल में मिले ढाई वर्ष के मृत बच्चें की मां अब तक लापता है, पुलिस बच्चें की हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ साथ मृत बच्चे की मां की भी पतासाजी कर रही है। पुलिस महिला के साथ कोई अनहोनी ना हो इस दृष्टिकोण से भी महिला की खोज बीन कर रही है। इसी दौरान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महिला का विवरण कर लोगों से कोई भी जानकारी होने पर सूचना देने की बात कही है। विवरण – गुम इंसान श्रीमती मालती चौहान पति गणेश चौहान उम्र 30-32 वर्ष निवासी दादरखुर्द मानिकपुर कोरबा की दिनांक 20/2/24 से घर से कही चली गई है रंग सांवला , हरे रंग की साड़ी पहनी , थोडा लचक कर चलती है। उक्त महिला के बारे में कोई भी जानकारी होने पर कोरबा पुलिस या नीचे लिखे नम्बरों पर तत्काल सूचित करें।
सीएसपी कोरबा: 9479193302 / 7587350517
पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा:9479193399
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9479193301/ 9406052280