Petrol-Diesel Rate:पेट्रोल डीजल के रेट में हुई बड़ी गिरावट,इन शहरो में घट गए रेट,देखे ताज़ा रेट

Petrol-Diesel Rate:ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों पर भी दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई जगह बदलाव दिख रहा है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 96.79 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल भी 14 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. यहां डीजल 30 पैसे गिरकर 89.96 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 96.33 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का रेट भी 13 पैसे गिरा और कीमत 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब बढ़कर 76.79 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.
Petrol-Diesel Rate: चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.33 रुपये और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
Also Read:Job News: इस तरह करें आवेदन, 10वीं और 12वीं पास के लिए 4300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती










































