NATIONAL

Paddy Transplanter बना किसानो के लिए वरदान, धान रोपाई के लिए पैडी ट्रान्सप्लांटर मशीन पर 4 लाख 10 हजार रूपए का अनुदान, देखे जानकारी 

Paddy Transplanter बना किसानो के लिए वरदान, धान रोपाई के लिए पैडी ट्रान्सप्लांटर मशीन पर 4 लाख 10 हजार रूपए का अनुदान, देखे जानकारी। कृषि यंत्रों की मदद से जहाँ खेती किसानी के काम कम समय में हो जाते हैं वहीं इनसे फसल उत्पादन की लागत कम होने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ता है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण सब-मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।

पैडी ट्रांसप्लांटर 2025 

इस योजना का लाभ लेकर राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक ग्राम केसला के किसान चोहलदास साहू को धान रोपाई के लिए पैडी ट्रान्सप्लांटर मशीन पर 4 लाख 10 हजार रूपए का अनुदान दिया गया है। किसान ने बताया कि इस मशीन की कुल कीमत 9 लाख रुपए है।

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई के ये हैं फायदे

किसान ने बताया कि पैडी ट्रान्सप्लांटर से रोपा लगाने का काम काफी तेज, आसान और सटीक हो गया है। इससे श्रम और समय दोनों की बचत हो रही है। इसकी मदद से एक दिन में 4 एकड़ भूमि में रोपा लगाया जा सकता है, जिससे खेती का काम पहले की तुलना में काफी तेज हो गया है। इसके उपयोग से फसल की बुवाई में पौधों की दूरी संतुलित रहती है, जिससे बीमारियां कम होती हैं और फसल का विकास बेहतर होता है। श्रमिकों पर निर्भरता भी घटी है और कृषि लागत में कमी आई है। मशीन से रोपा लगाने पर प्रति एकड़ 31 क्विंटल तक धान का उत्पादन होता है।

पैडी ट्रांसप्लांटर: कृषि यंत्रों को किराये पर देकर हो रही है अतिरिक्त आय

किसान चोहलदास साहू ने बताया कि पैडी ट्रान्सप्लांटर मशीन से स्वयं की भूमि पर धान की रोपाई के साथ-साथ अन्य किसानों की जमीन पर भी किराए से रोपा लगाने का कार्य कर रहे हैं। इससे किसान को प्रति एकड़ 3,500 रुपए की कमाई हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अब तक 40 एकड़ भूमि पर धान की रोपाई की है। जिससे उन्हें करीब 1 लाख 20 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुई है।

पैडी ट्रांसप्लांटर: किसानों को इन मशीनों पर सब्सिडी भी दी जा रही है

सरकार द्वारा किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण सब-मिशन योजना के तहत अनुदान पर  ट्रैक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर, ड्रोन, स्प्रेयर, सीड ड्रिल, मल्चर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र प्रदान किए जा रहे है, जिससे कृषि के क्षेत्र में आसानी और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। राजनांदगांव जिले में वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा किसानों को कृषि यंत्र खरीदने हेतु कुल 3.31 करोड़ रूपए का अनुदान दिया गया है। शासन की इन योजनाओं से किसान अब परंपरागत खेती से आगे बढ़कर तकनीक आधारित आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है और खेती का काम सरल होता जा रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.