Chhattisgarhछत्तीसगढ

विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की राह रोकी, 33% आरक्षण का अवसर छिना – अमर सुल्तानिया का तीखा हमला

जांजगीर-चांपा : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों के पारित नहीं होने पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर विपक्ष की राजनीति की भेंट चढ़ गया। महिलाओं को मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में उठाया गया यह कदम विपक्ष के विरोध के कारण आगे नहीं बढ़ सका।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh Heat Wave Alert: भीषण गर्मी से हाल बेहाल – छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप बढ़ा, IMD ने जारी किया अलर्ट

00 महिला सशक्तिकरण के प्रति विपक्ष की नकारात्मक सोच उजागर

अमर सुल्तानिया ने कहा कि “प्रस्तावित व्यवस्था के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा था। इससे संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की आवाज मजबूत होती, सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ती और विकास के निर्णयों में संतुलन आता। लेकिन विपक्ष ने इस पहल का विरोध कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर कर दी।”

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, महिलाओं को व्यापक अवसर देने और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल थी। इससे राजनीति में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी बढ़ती और आने वाले समय में नेतृत्व के नए आयाम स्थापित होते।

*आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*

00 विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ में की महिला अधिकारों की अनदेखी की

सुल्तानिया ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारों की अनदेखी की और देश की आधी आबादी के भविष्य से समझौता किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों से संभव है, लेकिन विपक्ष ने इस दिशा में कदम बढ़ाने के बजाय बाधा खड़ी करने का काम किया।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026