NATIONALभारत

एक चूक पड़ी भारी: सेना के रडार पर आए आतंकी हाशिम मूसा और उसके साथी

नई दिल्‍ली: ऑपरेशन महादेव, यह नाम है उस खास मिशन को जो सेना और सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ढेर करने के लिए चलाया था. इस ऑपरेशन में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को ढेर करने के लिए चलाया गया था. अब सेना के इस ऑपरेशन पर एक बड़ी खबर आ रही है. इस खबर के तहत वो जानकारियां सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि सेना ने आखिर कैसे इन आतंकियों को ट्रैक किया और उन्‍हें ढेर किया.

CG BREAKING: कांग्रेस नेता का बेटा हेरोइन के साथ पकड़ा गया, फरार गैंगस्टर दीपक नेपाली का भाई भी शामिल

सर्विलांस पर थे आतंकी 

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस रखे हुए थीं.  इसी दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चाइनीज अल्ट्रा रेडियो कम्युनिकेशन ऐक्टिव होने के पुख्ता सुराग मिले और इसके बाद इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. एनक्रिप्टेड मैसेज के लिए लश्कर इस चाइनीज अल्ट्रा रेडियो का इस्तेमाल करता है.  साल 2016 में इसे WY SMS भी कहते थे.

रीपा योजना घोटाले पर गाज: रायपुर संभाग आयुक्त ने 3 पंचायत सचिव को किया निलंबित, तीन जनपद CEO को थमाया नोटिस

सेना ने क्‍या बताया 

भारतीय सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा आज ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू करने के बाद श्रीनगर के पास लिडवास में दो आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी सुलेमान उर्फ हाशिम मूसा जो पहलगाम हमले का एक हत्यारा और मास्टरमाइंड बताया गया है, वह भी ढेर हो गया है. इसके अलावा दो और आतंकियों की पहचान अबू हमजा और यासिर के रूप में हुई है. सेना ने एक अपडेट में कहा, ‘एक भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. ऑपरेशन जारी है.’

बताया जा रहा है कि इलाके में एक आतंकी के और छिपे होने की आशंका है. आतंकी की तलाश में अभी सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. 4 आतंकी के होने की खबर थी जिसमें से 3 मारे गए हैं. पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026