धनबाद/निरसा: भारतीय जनता पार्टी निरसा प्रखंड के स्थापना काल के सदस्य पूर्व प्रखंड अध्यक्ष यज्ञबली तिवारी एवं शिव प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल की डीसी ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को निरसा पंजाबी मिलन में किया गया | श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने यज्ञबली तिवारी एवं शिव प्रसाद सिंह के योगदान की चर्चा की | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश मिश्रा ने कहा कि यज्ञबली तिवारी एवं शिव प्रसाद सिंह ने अपने परिचय के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को निरसा दक्षिण क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंचने का काम किया, राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी बड़ी भूमिका रही, वह एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मावलंबी पुरुष थे| उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है | कार्यक्रम को मन्नू तिवारी जयप्रकाश सिंह शिव कुमार दारूका डी एन पाठक अनिल यादव मुन्ना सिंह संजय सिंह बंपी चक्रवर्ती भक्तों प्रसाद महतो खगेश ठाकुर राजेश साहनी ने अपने विचार रखें |श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बृहस्पति पासवान एवं संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया | मौके पर अशोक गुप्ता जीतन मिश्रा कमल रवानी दिनेश साव कमला देवी माया देवी रोमा मुखर्जी पूजा दास संध्या देवी विजय महतो गोविंद यादव सजल दास मलय सिंह भानु खत्री मुन्ना साहनी राजेश श्रीवास्तव धर्मेंद्र प्रसाद पूर्णेन्दु मालाकार सुरेश प्रसाद शाह ओम प्रकाश शर्मा मलय गोराई परवेज आलम अख्तर आजाद खान साधन गोराई आदि उपस्थित थे |
Related Articles

जगदलपुर से ट्रेनों का संचालन 18.03. 2023 से अगले 5 दिनों के लिए बंद रहेगी….ट्रेनों की सुविधाएं कोरापुट स्टेशन से यथावत रहेंगी.
March 17, 2023

अमित दिवान के प्रयासो से उषा देवांगन को 17 लाख 86 हजार रूपए का मुख्य मंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता राशी स्वीकृत हुआ
February 12, 2025

CG – खतरे में इन कर्मचारियों की नौकरी, तीन महीने से नहीं मिली तनख्वाह, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया ये आश्वासन…
May 29, 2025