विधायक के अनुशंसा पर महिला समूह को मिला मिनी राइस मिल
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिला खनिज एवं न्यास मद से कृषि विभाग मालखरौदा के माध्यम से चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मालखरौदा ब्लॉक के महिला समूह को विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे के मुख्य आतिथ्य में 15 नग मिनी राइस मिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मालखरौदा ब्लॉक के महिला समूह की महिलाओं तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सोना- एकलव्य चंद्रा, पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खूंटे, जनपद सदस्य जितेंद्र विजय बहादुर सिंह , पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी- देवा लहरे , बिहारी धीरहे बीडीसी,
,रामकुमार यादव, एडवोकेट पुरुषोत्तम साहू प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा, अयोध्या भारद्वाज ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप चंद्र लकेश्वर महंत, श्रीचंद सिदार, सत्या चंद्र रूपेश चंद्रा, रामलाल साहू उपस्थित थे। सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं आभार कृषि विस्तार अधिकारी जाधव साहब ने किया। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे ने बताया कि जो राशि कभी खनिज गौड़ उत्खनन की राशि जिले में तथा अन्य जगहों में खर्च होता था उसको विधायक रामकुमार यादव द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के गौण खनिज से प्रभावित लोगों पर उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए तथा किसान हित में उक्त राशि का उपयोग किया गया है। विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यह मिनी राइस मिल महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मददगार साबित होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे ने सभी महिला समूह की महिलाओं को इसके लिए बधाई दिया और सबसे मन लगा काम करने की बात कही है। इधर सभी 15 हितग्राही महिला समूह की महिलाओं ने उक्त राइस मिल प्राप्त होने के बाद उसका सदुपयोग करने तथा महिला सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ आर्थिक लाभ लेकर सामाजिक एवं जन सेवा के कार्य करने की प्रेरणा ली तथा सभी ने एक स्वर में अपने विधायक रामकुमार यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।





