Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News – अपार आईडी बनाने में लापरवाही! कलेक्टर का 15 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर : समग्र शिक्षा के तहत जिले के सरकारी के अलावा प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की अपारआईडी बनाने का कार्य यूडाइस पोर्टल के जरिये किया जा रहा है। कई प्राइवेट स्कूलों में यह प्रक्रिया बेहद धीमी पाई गई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 15 प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Chhattisgarh : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश – पति-पत्नी समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों में लोयला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतराई, चैतन्य टेक्नो तोरवा, जैन इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक बसहा समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, अपार आई मामले में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाई जा रही थीं 10 गायें, पुलिस की घेराबंदी में हादसा, 3 की मौके पर मौत

बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालय निर्धारित समयावधि में अपार आईडी और आधार प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि तय समय में संतोषजनक जवाब या प्रगति नहीं मिली, तो संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के अफसरों ने कहा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य है, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026