NATIONALभारत

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: धराली में बादल फटने से 10 की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार हो रही बरसात पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अचानक खीर गाड़ में मलबे के साथ आए पानी के कारण कस्बे में कई घरों को नुकसान की भी खबर है। प्रशासन ने घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता और 100 से ज्यादा के फंसे होने की बात कही है।

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

5 होटल पूरी तरह तबाह

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह गए हैं। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा है, जिसके कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। विनाशकारी बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि जिस जगह बदल फटा है वहां पर काफी होटल और रेस्टोरेंट हैं। आर्य ने बताया कि कुछ टूरिस्ट भी वहां फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 10 लोगों की मौत हुई है, 40 से ज्यादा लोग लापता हैं और 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।

ED ने छत्तीसगढ़ में शशांक चोपड़ा समेत 20 ठिकानों पर मारा छापा, स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी जांच के घेरे में

CM धामी ने क्या बताया?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।” आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। लोग 01374-222126, 01374-222722 और 9456556431 पर कॉल करके जरूरी जानकारी ले सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026