Chhattisgarh
Mungeli News : तेज़ रफ़्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

(रिपोर्ट रवि निर्मलकर)पथरिया। नगर में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर के कर्मा माता चौक के पास मुख्य मार्ग की है, जहां एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 एंव राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लाया गया। यहां उपचार के दौरान एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान भानु साहू पिता अरुण साहू, निवासी ग्राम गोइंद्री, के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।






