छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

Weather Alert: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। लेकिन मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने पर लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई वर्षा ने जहां आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है। वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

आइएमडी का अलर्ट, चार दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर व दुर्ग संभाग सहित अन्य जिलों में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार बने रह सकते हैं। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना बन रही है।

किसानों का कहना है कि फसलों के लिए यह वर्षा अमृत के समान है। बीते करीब दो सप्ताह से पानी न गिरने से स्थिति खराब होती जा रही थी। उल्लेखनीय है कि बीता अगस्त माह एक तरह से सूखा ही गुजर गया। किसानों की बीते माह अवर्षा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *