FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

राशन दुकान में बड़ी चोरी: 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन लेकर फरार हुए चोर

कवर्धा : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया।

Israel-Iran War: ईरान-इजरायल टकराव तेज, एक-दूसरे के तेल ठिकानों पर बड़े हमले, कई शहरों में गूंजे धमाके

सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है।

IND vs NZ Final Live Streaming: फाइनल में आमने-सामने भारत और न्यूजीलैंड, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

इसके बाद संचालक ने तत्काल मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026