Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ
CG CRIME : देर रात मंदिर में चोरी, दानपेटी उठाकर ले गया चोर; CCTV फुटेज आया सामने
गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर दानपेटी पर हाथ साफ किया, राजधानी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

रायपुर : राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर ने देर रात मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी कर ली।
पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर ने सरिया की मदद से मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर दानपेटी उठाकर फरार हो गया।
गढ़चिरौली में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, सुरक्षा बलों ने 44 नक्सली स्मारक किए ध्वस्त
घटना के बाद सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी। स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।





