Chhattisgarhछत्तीसगढ

सहायक संचालक उद्योग भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म…

वाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Job) का सुनहरा मौका अब कुछ दिन और खुला रहेगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC – Chhattisgarh Public Service Commission) ने सहायक संचालक उद्योग (Assistant Director Industry) के 30 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथि 26 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी है।

Meerut Saurabh murder case : मुस्कान को सजा में मिलेगी छूट? जानें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्या है जेल के नियम

इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा

अगर आवेदन करते समय किसी कैंडिडेट से कोई गलती हो गई हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग की ओर से 27 से 29 अप्रैल 2025 तक बिना शुल्क के सुधार (Free Correction Window) की सुविधा दी जाएगी। अगर सुधार शुल्क के साथ करना है, तो इसके लिए 30 अप्रैल से 2 मई 2025 तक का समय मिलेगा।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन के लिए इंजीनियरिंग (Engineering) की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स पात्र हैं। इसके साथ ही MBA, PGDM या औद्योगिक रसायन (Industrial Chemistry), वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र (Economics), भौतिकी (Physics) और रसायन (Chemistry) जैसे विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) किए हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा कितनी है?

1 जनवरी 2025 की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों (Chhattisgarh Domicile) को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।

CEO, CMO, DEO समेत 15 से अधिक अफसरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

फीस कितनी देनी होगी?

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को ₹400 फीस देनी होगी।

कहां करें आवेदन?

आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द फॉर्म भरें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026