FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

इस नवरात्रि कुसमुंडा क्षेत्र में बद्रीनाथ मंदिर की दिखेगी झलक,व्यापक स्तर पर चल रही तैयारियां….. क्षेत्र में इस बार कई बड़े कार्यक्रम….

कोरबा – (जय माता दी) आज १५ अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। नौ दिन मां जगदम्बा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जावेगी। जिले सहित उपनगरीय क्षेत्रों में विशाल और भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुसमुंडा क्षेत्र में भी अनेकों स्थानों पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल बनाने का कार्य शुरू किया गया है। जिसके तहत विकास नगर शुक्रवार साप्ताहिक बाजार के पास मां दुर्गा पंडाल में इस वर्ष भगवान बद्रीनाथ मंदिर की भव्य और विशाल स्वरूप की झलक दिखेगी। विकास नगर मां नव दुर्गा समिति ने बताया की इस वर्ष एस ई सी एल कुसमुंडा महाप्रबंधक संजय मिश्रा द्वारा विशेष तौर पर कॉलोनी क्षेत्र के सभी दुर्गा पंडालों और पूजा कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने निर्देश दिए गए हैं,साथ ही प्रबंधन द्वारा सहयोग की भी बात कही गई है,जिससे सभी समितियों में काफी उत्साह हैं। इस वर्ष विकास नगर में भगवन बद्रीनाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो पुरे जिले सहित कुसमुंडा क्षेत्र के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा।पंडाल के पुजारी भरत तिवारी महराज ने बताया की इस बार विशाल पंडाल के अंदर झांकीया बनाए जा रहे हैं जिसमें १२ ज्योर्तिलिंग, भगवान जगन्नाथ,भगवान बालाजी,रामसेतु इत्यादि धार्मिक स्थानों की सुंदर झलक देखने को मिलेगी। बात करें कार्यक्रम की तो इस बार विकास नगर मां नवदुर्गा समिति द्वारा प्रतिदिन भोग भंडारे के साथ डांडिया का कार्यक्रम किया जावेगा। सप्तमी में बाहर की विशेष टीम द्वारा भी गरबा डांडिया का भव्य कार्यक्रम किया जावेगा। अष्टमी तिथि को शाम में ही जिला स्तरीय वृहत डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नवमी तिथि को देर शाम देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। दिनांक २४ अक्टूबर दशमी को रावण दहन कार्यक्रम तथा तुरंत बाद कूपन लॉटरी के विजेताओं की घोषणा की जावेगी। विकास नगर के साथ ही साथ आदर्श नगर मां कुसमंडा दाई,मां काली मंदिर, नेहरु नगर और ग्रामीण अंचल गेवरा बस्ती के बरपाली, धर्मपुर,इमली छापर,प्रेमनगर,जटराज इत्यादि क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जावेगी। बताया जा रहा है की गेवरा बस्ती के बरपाली दहशरा मैदान में रावण दहन के दिन शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा क्षेत्र में होने वालें दुर्गा पूजा में रुचि दिखाई जा रही है। एक ओर जहां प्रबंधन द्वारा कर्मियों की सहमति से चंदा की व्यवस्था कर दुर्गा समितियों को सहयोग किया जा रहा है वहीं कालोनियों के दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में सहयोग भी किए जा रहा है। आदर्श नगर नेहरू नगर में भी इस बार बड़े आयोजन होने है। बाकी और कहां कब क्या – क्या कार्यक्रम है आगे खबरों में अपडेट करते रहेंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *