FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

KORBA NEWS: ब्लैकमेलर गिरफ्तार, वायरल कर रहा था युवती की अश्लील फोटो

कोरबा पुलिस ने ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरगा क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज कराई कि साल 2022 के सितंबर महीना में मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अभय खिराडे नाम के लड़के से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और आरोपी अभय खिराड़े पीड़िता के फेसबुक अकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर पीड़िता से व्हाट्सप चैटिंग करता था ।उसके बाद माह अगस्त 2023 में पीड़िता से मिलने कोरबा आया और एक लॉज में रुक कर पीड़िता को मिलने बुलाया पीड़िता के द्वारा उसकी इच्छा अनुरूप काम करने से मना करने पर आरोपी गुस्सा गया और पीड़िता से अनाप शनाप बात करना शुरू कर दिया और पीड़िता के फोटो को अश्लील रूप से एडिट करके ब्लैकमेल करने लगा जब पीड़िता ने आरोपी को मोबाइल में ब्लॉक कर दिया तब आरोपी एडिट किए हुए अश्लील फोटो को फेसबुक के माध्यम से ग्रुप बना कर वायरल कर दिया और पीड़िता को भी भेजा।

जब पीड़िता इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तब पीड़िता का भाई आरोपी अभय खिराड़े से बात कर ऐसा नहीं करने और वायरल पोस्ट को डिलीट करने की विनती करने लगा तब आरोपी के द्वारा डिलीट करने के बदले पैसे की मांग करने लगा तब परेशान होकर पीड़िता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई 352/23धारा 384,509(ख),67आई टी एक्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उरगा के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा तत्काल एफ आई आर कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को गुजरात मोरबी भेजा गया जहा आरोपी अभय खिराड़े को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिमकार्ड को पेश किया जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। अभय खिराड़े पिता जगदीश कीराड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम 164 पटेल फलिया कुंजरी थाना सेंधवा तहसील निवाली जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक युवराज तिवारी सउनि अनिल खांडे आरक्षक राजकुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *