ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: बाल अपराधी का रील वायरल… बाल संप्रेषण गृह में मोबाइल पहुंचने पर मचा हड़कंप, जांच के आदेश

कोरबा : जिले में चार लोगों के जेल ब्रेक के बाद अब बाल संप्रेषण गृह का चौकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बाल आरोपी टीवी पर गैंगस्टर गाने का लुफ्त उठा रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. वीडियो के सामने आने के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Chhattisgarh News: संजय दत्त का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, जबरा फैन गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, वीडियों में एक नाबालिग चेयर में बैठा नजर आ रहा, जो आदतन अपराधी है. एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के सामने आने के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे उनके पास मोबाइल पहुंचा और परिसर में टीवी पर गैंगस्टर गाने सुना जा रहा हैं.

भाजपा सदस्यता अभियान में बेहतरीन कार्य के लिए संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव हुईं सम्मानित

बता दें कि शनिवार को जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026