ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
TechnologyTech

IRCTC New Website Launch: IRCTC की नई वेबसाइट पर लॉग-इन का पूरा प्रोसेस, क्या पुरानी यूजर ID से होगा काम या बनानी होगी नई?

IRCTC New Website Launch: IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह नई वेबसाइट पुरानी टिकट बुकिंग वेबसाइट के मुकाबले ज्यादा बेहतर फीचर के साथ पेश हुई है। इसका यूजर इंटरफेस बेहतर हुआ है। साथ ही, इसे नए कलर थीम का भी इस्तेमाल किया गया है। IRCTC की पुरानी वेबसाइट 2002 में लॉन्च हुई थी। लगभग 24 साल के बाद रेलवे रिजर्वेशन वेबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है।

Chhattisgarh: स्कूल में छात्र का अजीब व्यवहार, 12 से ज्यादा सहपाठियों को काटा, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

नई वेबसाइट में कैसे करें लॉग-इन?

  • नई वेबसाइट में आपको लॉग-इन करने के लिए irctc.co.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर बीटा वर्जन इस्तेमाल करने के लिए ऊपर में एक बैनर दिखाई देगा।
  • इस बैनर पर क्लिक करते ही आप नए बीटा वर्जन वाले वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • यहां आपको होम पेज पर ही रिजर्वेशन टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • आप सीट की उपलब्धता को होम पेज पर ही चेक कर पाएंगे।
  • साथ ही, यहां आपको PNR स्टेटस और ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी भी मिल जाएगी।
  • वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने के लिए आपको ऊपर की तरफ दिए गए Login बटन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद IRCTC का यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • फिर आप वेबसाइट में लॉग-इन कर सकेंगे।
  • अगर, नए यूजर हैं तो लॉग-इन पेज पर दिए गए क्रिएट आईडी वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • फिर आप नया यूजर आईडी क्रिएट करके नई वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकेंगे।
IRCTC New Website
क्या पुरानी आईडी करेगी काम?

जी हां, IRCTC की नई वेबसाइट पर लॉग-इन करने के लिए आप पुरानी आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से नई यूजर आईडी क्रिएट करने की जरूरत नहीं होगी। जिस तरह से RailOne ऐप में आप अपनी पुरानी IRCTC आईडी से लॉग-इन कर सकते हैं, उसी तरह से नई वेबसाइट पर भी आप पुरानी आईडी से लॉग-इन कर पाएंगे। हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि आपके आईडी से आधार लिंक है और आपने OTP ऑथेंटिकेट किया हो।

रायपुर में भव्य रथयात्रा महोत्सव: राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय ने निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा

नई वेबसाइट में लॉग-इन करने के बाद आप अपनी यात्रा टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन भी पुरानी वेबसाइट की तरह की टिकट बुकिंग में काम आएगा। हालांकि, बीटा वर्जन फिलहाल टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें आने वाले समय में यूजर के फीडबैक के बाद कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026