Iran Attack on Kuwait : ईरान के हमले से कुवैत एयरपोर्ट पर भारी तबाही, कई लोग घायल, उड़ानें पूरी तरह रद्द

Iran Attack on Kuwait : मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी दोनों और से हमले लगातार जारी हैं. हाल ही में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कुवैत और बहरीन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. इसके जवाब में आज सुबह-सुबह अमेरिकी सेना ने बड़ा पलटवार किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास स्थित ईरान के केशम द्वीप पर भीषण बमबारी की है और वहां मौजूद ईरानी सैन्य कंट्रोल स्टेशन को पूरी तरह तबाह कर दिया है. तनाव की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी नेवी ने प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरान जा रहे एक तेल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल दागकर उसे समुद्र में ही रोक दिया.
Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल
इसके जवाब में बौखलाए ईरान ने कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस और बहरीन में अमेरिकी नेवी के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर ताबड़तोड़ मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन दाग दिए. अमेरिकी और बहरीन ने ईरान के इस बड़े हमले को पूरी तरह विफल कर दिया. बहरीन की तरफ आ रही तीनों मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य से चूक गईं. इस हमले के बाद अब अमेरिका ने सीधे ईरानी सरजमीं पर स्ट्राइक की है. फिर से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है. पहले ही दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.
निर्विरोध मनीष महंत बने श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष
ईरान के हमले से कुवैत एयरपोर्ट को नुकसान, लोग घायल
ईरानी मीडिया के अनुसार, कुवैत प्रशासन ने बताया कि बुधवार को ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने T1 टर्मिनल बिल्डिंग को निशाना बनाया, जिसके बाद कुवैत ने अपने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन योजना लागू कर दी. कुवैत ने बताया कि इस हमले से एयरपोर्ट की कई सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ लोग घायल भी हुए. अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और उन्हें दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया.






