Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME : इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मौत की वजह! ब्लॉक करने से भड़की गर्लफ्रेंड ने सीने में घोंपा चाकू

ब्लॉक किए जाने से नाराज युवती चाकू लेकर मिलने पहुंची, कहासुनी के बाद वार कर हत्या; सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

• इंस्टाग्राम दोस्ती, ब्लॉक करने पर प्रेमिका भड़की
• मिलने पहुंची युवती, विवाद के बाद चाकू से हत्या
• सिविल लाइन क्षेत्र की घटना, आरोपी गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर : गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू घोंपकर उसे मार डाला। युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दो-तीन पहले युवक ने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह चाकू लेकर उससे मिलने पहुंची। इस दौरान विवाद होने पर युवती ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

RSS नेता से राहुल गांधी की मुलाकात, बृजमोहन अग्रवाल संग चर्चा का वीडियो वायरल

मूलत: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए पर लेकर रहता था। वो उसलापुर में हरी-चटनी होटल में काम करता था। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे थे।  पुलिस के अनुसार युवक-युवती दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। युवती उसे बेइंतहा प्यार करती थी। दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर उनके संबंधों में दरार आ गया, जिस पर युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया।

इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह उससे मिलने पहुंची। इस दौरान उसने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही युवती ने प्रेमी युवक को अपना मोबाइल फोन दिखाने कहा। जिससे दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। युवती अपने हाथ में चाकू लेकर पहुंची थी।

IND vs AFG U19 WC Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला शाम नहीं दिन में होगा, जानिए शुरू होने का समय

माना जा रहा है कि युवती को शक था कि युवक उससे ब्रेकअप कर किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर लिया है। इसी बात से नाराज युवती उसे चाकू मारने के इरादे से पहुंची थी। विवाद के दौरान युवती ने चाकू से सीधे उसके सीने में वार कर दी, जिससे युवक जमीन पर गिर गया। बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026