NATIONALभारत

देश की अंतरिक्ष यात्रा में नई उपलब्धि: गगनयान मिशन के लिए गोदरेज एयरोस्पेस ने दिया इसरो को ह्यूमन-रेटेड विकास इंजन

नई दिल्ली : गोदरेज एयरोस्पेस ने गगनयान मिशन के लिए इसरो को पहला ह्यूमन-रेटेड एल110 स्टेज विकास इंजन सौंप दिया है गोदरेज एयरोस्पेस ने यह घोषणा की। ह्यूमन-रेटेड एल110 विकास इंजन को विशेष रूप से उन सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है जो मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों के लिए आवश्यक होते हैं। इस इंजन का उपयोग एलवीएम-3 केट में किया जाएगा।

बड़ी कार्रवाई: UAE में छिपा भगोड़ा जगदीश पुनेठा धर दबोचा, इंटरपोल नोटिस के बाद भारत लाया गया

गगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2027 में स्वदेशी राकेट से पहली बार भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। गोदरेज एंटरप्राइजेज के एयरोस्पेस कारोबार के कार्यकारी उपाध्यक्ष मानेक बेहरामकामदीन ने बयान में कहा, यह न केवल गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के लिए मील का पत्थर है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव है।

NHRSJC मनाएगा जनजाति गौरव दिवस… कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को किया आमंत्रित…

इससे इसरो और लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि हुई है। गोदरेज चार दशकों से अधिक समय से चंद्रयान और निसार सहित ऐतिहासिक मिशनों के लिए इंजन और अन्य कलपुर्जां की आपूर्ति करके भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान दे रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026