FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

408.39 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, 122.68 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास, 376497 लाभुकों के बीच करेंगे 418 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण

धनबाद से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

धनबाद : माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को बलियापुर प्रखंड में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री धनबाद जिले के लिए 408 करोड़ रुपए से अधिक की 71 योजनाओं का उद्घाटन तथा 122 करोड़ रुपए से अधिक की 135 योजनाओं का शिलान्यास किए।

माननीय मुख्यमंत्री भवन प्रमंडल की 47.23 करोड़ की 6 योजना, लघु सिंचाई प्रमंडल की 3 करोड़ 86 लाख की 6, पथ निर्माण विभाग की 139 करोड़ 94 लख रुपए की 7, पीएचईडी 2 की 144 करोड़ 27 लाख की 3, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 22 करोड़ 89 लाख की 31, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 23 करोड़ 54 लाख की 4, जिला परिषद की 1 करोड़ 11 लाख की 2, ग्रामीण कार्य विभाग की 19 करोड़ 92 लख रुपए की 10, नगर निगम की 3 करोड़ 14 लख रुपए की 1 तथा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन की 2 करोड़ 46 लख रुपए की एक योजना का उद्घाटन किए।

माननीय मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

भवन प्रमंडल की 25 करोड़ 80 लख रुपए की 77, लघु सिंचाई प्रमंडल की 12 करोड़ 48 लख रुपए की 17, पथ निर्माण विभाग की 16 करोड़ 3 लख रुपए की एक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 12 करोड़ 52 लख रुपए की 4, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 38 करोड़ 59 लाख की 2, जिला परिषद की 55 लाख 50 हजार की एक, ग्रामीण कार्य विभाग की 15 करोड़ 53 लाख की 15, पीएचईडी एक की 23 लाख 62 हजार की एक तथा पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल की 90 लाख 74 हजार रुपए की 17 योजनाओं का शिलान्यास किऐ।

376497 लाभुकों के बीच करेंगे 418 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण

माननीय मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान 376497 लाभुकों के बीच 418 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किए।

माननीय मुख्यमंत्री कृषि विभाग के 176, मत्स्य विभाग के 413, गव्य विकास विभाग के 304, पशुपालन विभाग के 5245, कल्याण विभाग के 101917, कल्याण व शिक्षा विभाग के 18618, समाज कल्याण विभाग के 36249, ग्रामीण विकास विभाग के 5213, नगर निगम के 312, सामाजिक सुरक्षा के 189146, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 19078, उद्योग केंद्र, पोल्ट्री फीड सहित कुल 376497 लाभुकों के बीच 418 करोड रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किए।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *