ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राजधानी में तेज रफ्तार कार का कहर: आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, महिला चालक फरार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने करीब आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक CG-04-PX-8883 को महिला चालक तेज और लापरवाही से चला रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज पर मौजूद लोगों व दोपहिया वाहनों से टकरा गई।

CJP-Government Meeting: सरकार और CJP की बैठक खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं बनी सहमति, कल फिर होगी वार्ता

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गई। हालांकि, हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी।

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026