Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG में पाकिस्तान कनेक्शन वाला हेरोइन रैकेट बेनकाब, पुलिस ने प्लानिंग से 4 तस्करों को दबोचा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हेरोइन चिट्टा (सुखे नशे) का कारोबार करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक बड़ा तस्कर भी शामिल है, जिसके संपर्क पाकिस्तान के नशे के कारोबारियों से होने की बात सामने आई है. डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब में जाकर अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के विभिन्न सक्रिय सिंडिकेट्स का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Bilaspur Fire: बिलासपुर के प्रताप चौक पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ये सभी आरोपी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज केस में फरार चल रहे थे. आरोपियों के पास हेरोइन, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. बता दें कि रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बीते कई महीनों से हेरोइन चिट्टा के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इन मामलों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रायपुर में हेरोइन पंजाब से आ रही है. सभी प्रमुख सप्लायर पंजाब से माल लाकर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों खपा रहे थे.

सप्लाई चेन की गहराई से जांच की

पुलिस ने सिर्फ स्थानीय सप्लायर्स तक जांच सीमित नहीं रखी, बल्कि पूरी सप्लाई चेन (end-to-end supply chain) की गहराई से जांच की. रायपुर में जहां-जहां हेरोइन पकड़ी गई, हर मामले में पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि ड्रग्स कहां से आ रही है. जांच टीम ने तकनीक, फोन कॉल डिटेल और मुखबिरों की मदद से पूरे नेटवर्क को खंगाला. इसमें स्थानीय सप्लायर से लेकर बाहर के राज्यों से लाने वाले लोगों और फिर पंजाब के बड़े सप्लायर तक सभी की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस ने इन सभी को ट्रेस कर उन्हें अलग-अलग राज्यों में जाकर गिरफ्तार किया.

गजब लापरवाही! ट्रेलर में ठूंसे 200 लोग, बेलगाम दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी कवलजीत सिंह पन्नू, सबसे बड़ा सप्लायर

पहले पकड़े गए रुपिंदर उर्फ पाब्लो गैंग के सदस्यों से पूछताछ में सामने आया कि कवलजीत सिंह पन्नू इस पूरे ड्रग नेटवर्क का बड़ा सप्लायर था, यानी वही ऊपर से माल सप्लाई करता था. वह पंजाब के बॉर्डर वाले इलाकों में सक्रिय तस्करों से सीधे हेरोइन खरीदता था, जहां से ड्रग्स पाकिस्तान के रास्ते आती है. इसके बाद वही माल वह रुपिंदर जैसे लोगों को देता था. रुपिंदर और उसके साथी फिर इस हेरोइन को आगे रायपुर जैसे शहरों तक पहुंचाते थे. यानी कवलजीत सिंह पन्नू इस पूरी सप्लाई चेन की सबसे ऊपर वाली कड़ी था.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026