FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा Gpay, Paytm और Phonepe अकाउंट, इसमें कहीं आप भी तो नहीं?

1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा Gpay, Paytm और Phonepe अकाउंट, इसमें कहीं आप भी तो नहीं?

अगर आप यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरुरी खबर है. दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने सभी यूपीआई ऐप्स जैसे कि Gpay, Paytm, Phonepe और BharatPe को इनएक्टिव UPI अकाउंट्स को बंद करने के आदेश दिये हैं. उन लोगों के UPI अकाउंट बंद किए जाएंगे जिन्होंने पिछले एक साल से अपनी UPI आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है. सभी कंपनियां 31 दिसंबर के बाद से ऐसे अकाउंट्स को बंद करने लगेंगी.

इस वजह से लिया गया ये फैसला 

TRAI के आदेश के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां डीएक्टिवेटेड सिमकार्ड को 90 दिन बाद दूसरे यूजर को जारी कर सकती हैं. यानि अगर कोई व्यक्ति एक नंबर को 90 दिन तक यूज नहीं करता तो ये फिर दूसरे व्यक्ति को मिल जाएगा. परेशानी तब है जब वही नंबर बैंक के साथ भी जुड़ा हो और यूजर ने अपना नया नंबर बैंक अकाउंट के साथ अपडेट न किया हो. इससे होगा ये कि जिस भी व्यक्ति को वो नंबर मिलेगा वो उसकी मदद से UPI ऐप्स को एक्टिवेट कर लेगा क्योकि वही नंबर बैंक के साथ लगा हुआ है. इस परेशानी से लोगों को बचाने के लिए NPCI ने UPI ऐप्स को पिछले एक साल से इनएक्टिव पड़े सभी अकाउंट्स को बंद करने के निर्देश दिये हैं.

NPCI ने कही है ये बात

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया का सर्कुलर टीपीएपी और पीएसपी बैंकों को उन ग्राहकों की यूपीआई आईडी, संबंधित यूपीआई नंबर और फोन नंबर की पहचान करने का निर्देश देता है, जिन्होंने यूपीआई ऐप के माध्यम से एक वर्ष से कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन नहीं किया है. NPCI ने ऐसे ग्राहकों की यूपीआई आईडी और यूपीआई नंबर को इनवर्ड क्रेडिट लेनदेन से रोकने और यूपीआई मैपर से अपंजीकृत करने के लिए कहा है. इनवर्ड क्रेडिट लेनदेन को दोबारा शुरू करने के लिए ग्राहकों को अपने UPI ऐप से फिर से रजिस्टर कर UPI आईडी को लिंक करना होगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *