FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Employment News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, स्टेट लेवल जॉब फेयर में 15,000 नौकरियां

29–31 जनवरी 2026 को रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 15 हजार निजी पदों पर होगी भर्ती

  • 29–31 जनवरी 2026 को रायपुर में स्टेट लेवल रोजगार मेला

  • शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में होगा आयोजन

  • प्राइवेट सेक्टर के 15,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती

CG Employment News: छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में आगामी 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार (रायपुर) में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा की जाएगी।

CG CRIME : ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के शक में साधुओं को घेरकर किया बुरी तरह पीटा, घंटों चले बवाल के बाद बाइक से भागे

रोजगार मेले में अधिसूचित रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी प्रदान की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले से अब तक 2870 आवेदकों का सफलतापूर्वक पंजीयन हो चुका है। जिले के पंजीकृत आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि 31 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि को रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें एवं इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

मिली जानकारी के अनुसार इस मेला में तकनीकी और गैर तकनीकी 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक युवा 30 जनवरी को समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र जमकोर में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने कई नामी कंपनियों के साथ हाथ मिलाए हैं ताकि युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। ऐसे में अब सरकार 15000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सबसे अहम बात ये है कि इन कंपनियों में नौकरी के लिए कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। यानि सीधे इंटरव्यू के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सीएम साय ने जब से सत्ता की कुर्सी संभाली है प्रदेश के गांव-गरीब और युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। सत्ता में आते ही उन्होंने कई ऐसी योजनाएं बनाई है जो अंतिम व्यक्ति तक सीधे लाभ पहुंचा रही है। वहीं, अब सरकार ने हर ‘हाथ में रोजगार’ देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार की ये पहल युवाओं के लिए संजीवनी की तरह काम करेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026