Gold-Silver Price Today:सोने चांदी के रेट में आई बड़ी कमी,देखिए आज सोना चांदी का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today:भारतीय सर्राफा बाजार में आज को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60450 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71568 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (मंगलवार) सुबह 60450 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60208 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55372 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45338 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35363 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71568 रुपये की हो गई है.

Today Gold Price Updates:

शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 60829 60450 379 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 60585 60208 377 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 55719 55372 347 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 45622 45338 284 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 35585 35363 222 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 72521 71568 953 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Also Read:Baloda Bazar News: राइस मिल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो ट्रक और बारदाने जलकर खाक, लाखों का नुकसान

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *