AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrimeTaza Khabar

CG Crime News : गोवा ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो रिश्तेदार सहित चार गिरफ्तार

अंबिकापुर : परिचित के यहां छोड़ देने का झांसा देकर रिश्तेदार ने दो अन्य साथियों के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों द्वारा पीड़िता को अपने साथ गोवा भी ले जाया गया था। वहां भी आरोपितों ने युवती से दुष्कर्म किया। वापस लौटने के बाद मानसिक रूप से परेशान युवती ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोप पर शिवपुर बरदर थाना खड़गवां निवासी शुभम उजेरिया (28), अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया (22) के साथ संजय चौधरी (27) पोड़ीडीह छापर थाना खडगवां तथा पुष्पराज लकडा (19) कुम्दा कालोनी करमपुर थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में सगे भाई हैं। घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार भी जब्त किया गया है।




जानकारी के अनुसार पीड़िता अंबिकापुर में ही रहती थी। घटना दिवस 25 जनवरी को वह बहन के यहां जाने निकली थी। उसी दौरान उसके रिश्तेदार ने मोबाइल पर फोन किया। बातचीत में उसने पीड़िता को रिश्तेदार के घर छोड़ देने की बात कही। पीड़िता को एक्सयूवी कार में बैठा लिया। कार में उसके रिश्तेदार तथा अंशु उर्फ़ अनुराग के अलावा दो अन्य लोग पुष्पराज व संजय भी सवार थे। आरोपितों ने सुनियोजित साजिश के तहत युवती को कार में बैठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अजिरमा के नजदीक ले गए। यहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि सभी ने पीड़िता को धमकाया और अपने साथ बिलासपुर के रास्ते गोवा ले गए।

CG Crime News : गोवा ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो रिश्तेदार सहित चार गिरफ्तार

यहां भी उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 22 जनवरी को उसे बहन के घर छोडकर सभी लौट गए थे। घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। आखिरकार उसने चार मई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 323, 366, 506, 376 (डी) का अपराध पंजीबद्ध कर शुभम उजेरिया , अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया , संजय चौधरी तथा पुष्पराज लकडा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन नग मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त एक्सयूवी वाहन बरामद किया गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, प्रिया रानी, आरक्षक अशोक यादव, अतुल सिंह , सतीश चौहान , अनिल सिंह , ऋषभ सिंह , घनश्याम देवांगन , सत्यम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *