1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

General Ticket लेना हुआ आसान, रेलवे के इस ऐप के जरिए चुटकियों में बुक हो जाएगा अनारक्षित टिकट

भारतीय रेलवे आपकी संपत्ति है। रेलवे सिर्फ ऐसा कहता ही नहीं बल्कि इसे मानता भी है। यात्रियों के लिए रेलवे हर दिन खुद को बदल रहा है। इस बदलाव में रेलवे ने टेकनोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल किया है। यात्री अब अपने फोन से ही रिजर्वेशन करवा सकते हैं।

लेकिन छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों जिन्हें अनारक्षित टिकटचाहिए उन्हें अभी भी रेलवे काउंटर की लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। रेलवे ने इसी समस्या का सामाधान निकालते हुए अनारक्षित ट्रेन टिकट की बुकिंग भी ऑनलाइन कर दी है।

जी हां अब आप अपने फोन से ही अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। आप रेलवे की अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप  का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या है UTS App?

रिजर्वेशन के लिए जैसे यात्री IRCTC का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए रेलवे यूटीएस यानी अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम ऐप के जरिए यह सुविधा देती है। इतना ही नहीं आप इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकते हैं।

आप इस ऐप के जरिए बिना किसी झंझट के आराम से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यह एप एपल के ऐप स्टोर और गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ऐसे बुक करें टिकट

  • सबसे पहले आप इस ऐप को इंस्टॉल कर लें।
  • इसके बाद आप अपना विवरण दर्ज करें और यूटीएस मोबाइल ऐप में रजिस्टर कर लें।

 

  • फिर अपने वॉलेट को क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए रिचार्ज कर लें।
  • इसके बाद आपको टिकट बुक करने से पहले “पेपर” या “पेपरलेस” विकल्प का चयन करना होगा।
  • फिर आपको यह विवरण देना होगा कि आप किस रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर रहे हैं और कहां जा रहे हैं।
  • उसके बाद, आपको “गेट फेयर” विकल्प दिखाई देगा जहां आपको क्लिक कर पेमेंट करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप में टिकट दिख जाएगा। हालांकि यदि आपने पेपर टिकट का विकल्प चुना है तो इसे आप अपनी बुकिंग आईडी से प्रिंट करवा सकते हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *