FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में हुई फायरिंग, सेना के रिटायर्ड कर्मी ने चलाई गोली

जयपुर-मुंबई ट्रेन फायरिंग के कुछ महीने बाद एक और ऐसी ही घटना सामने आई है। हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई है। झारखंड के धनबाद में गुरुवार रात सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के अंदर गोलीबारी हुई। फायरिंग की वजह कोच अटेंडेंट के साथ सीट को लेकर विवाद बताई जा रही है। विवाद के दौरान 41 वर्षीय शख्स ने गोलीबारी की। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

शख्स से की जा रही पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद डिवीजन अंतर्गत आने वाले धनबाद और गोमो स्टेशनों के बीच कोच संख्या बी-7 में गुरुवार रात करीब 9:45 बजे घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (धनबाद रेल डिवीजन) अमरेश कुमार ने बताया, “हरविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए शख्स से पूछताछ जारी है। पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि जब उसने गोलीबारी की, तब वह नशे में था।”

कोच अटेंडेंट से हो गई बहस 

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक अधिकारी ने कहा कि हरविंदर सिंह के पास हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, लेकिन वह गुरुवार की शाम को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलती से सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर सिंह की कोच अटेंडेंट से बहस हो गई और बहस के बीच उसने अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरपीएफ जवानों ने तुरंत पिस्तौल जब्त कर ली और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि कुछ माह पहले जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में एक कांस्टेबल ने ASI और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *