NATIONALभारत

ईद-उल-अजहा – देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

नई दिल्‍ली – देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जहां लाखों लोग एकजुट होकर मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआएं मांग रहे हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक, बिहार से दिल्ली तक, हर जगह लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं. इधर, चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है.

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM साय ने बताई तारीख

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद की बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे और सद्भाव को बढ़ावा दे. मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं.’

यूपी में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में ईद उल अजहा की नमाज को अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे भारी तादात में नमाजी.बुलंदशहर जिले मे 155 ईदगाह व 590 मस्जिद, है सभी में ईद उल अजहा की नमाज शान्ति पूर्ण हुई संपन्न.एडीएम, एसपी देहात, एसडीएम, सीओ,भारी पुलिस फोर्स, पीएसी को किया गया तैनात.ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट, ड्रोन से की जा रही है निगरानी.

Korba News – थाने में दी हत्या की धमकी, प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला

दिल्‍ली में बकरीद पर क्‍या है माहौल?

दिल्ली में भी बकरीद पर मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की जा रही है. डीसीपी विचित्र वीर ने बताया, “कई दिनों से थाना और सब-डिवीजन स्तर पर तैयारियां की गई थीं. मस्जिद कमेटियों और अमन कमेटियों से संपर्क कर लोगों को शांतिपूर्ण नमाज और कुर्बानी के लिए जागरूक किया गया. पश्चिमी जिले में 29 मस्जिदें हैं, जिनमें कुछ बड़ी मस्जिदों में हजारों लोग नमाज के लिए जुटे. सभी जगह विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए.” उन्होंने कहा कि कुर्बानी निर्धारित जगहों पर ही करने और दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और अब तक सभी कार्यक्रम शांति से चल रहे हैं.

यूपी में हरदोई में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. शहर की ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिला अधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित भारी पुलिस बल ईदगाह के बाहर मौजूद रहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए, जिसके चलते नमाज़ सुचारु रूप से संपन्न हुई. नमाजियों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी.

CG News – कोरोना से निपटने राज्य भर में मॉक ड्रिल, सभी अस्पतालों की तैयारियों की जांच

अलीगढ़ में सड़कों पर कहीं भी नमाज नहीं पढ़ी गई

वहीं, अलीगढ़ में भी ईद-उल-अज़हा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई. शहर की प्रमुख शाहजमाल ईदगाह में शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद की अगुवाई में नमाज पढ़ी गई. पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात रहीं. पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शाहजमाल ईदगाह पर नमाज सकुशल संपन्न हुई. उन्होंने कहा, “लगातार पीस कमेटी की बैठकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से संवाद के कारण सड़कों पर कहीं भी नमाज नहीं पढ़ी गई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांति से मनाया जा सके.”

वाराणसी में मुल्क की सलामती दुआ

वाराणसी में भी बकरीद का उत्साह चरम पर रहा. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई और लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते नजर आए. नमाजी आलम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमने मुल्क की सलामती और भाईचारे के लिए नमाज पढ़ी. आज का दिन खुशी का दिन है. हम चाहते हैं कि सभी लोग प्रेम और एकता के साथ रहें.”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026