FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : शराब के नशे में व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराई, मड़वारानी जाते पकड़ा गया

नशे में धुत बाबूलाल मिंजवार ने 108 एम्बुलेंस चुराई, शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाने की थी योजना

कोरबा : शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एम्बुलेंस चुरा ली। वह अपने दोस्त के पास शराब पीने के लिए मड़वारानी जा रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी का रहने वाला बाबूलाल मिंजवार (42) जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। नशे में चूर बाबूलाल अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी करने मड़वारानी जाना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे।

CG News : शादी के बाद ही दूल्हा-दुल्हन को बातचीत की अनुमति! समाज ने लागू किया नया कानून

इसी दौरान उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। एम्बुलेंस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गाड़ी में चाबी लगी हुई थी। बाबूलाल ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार होने लगा। बाबूलाल को गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था। उसने जो थोड़ा-बहुत सीखा था, उसी के भरोसे एम्बुलेंस दौड़ानी शुरू की। गनीमत रही कि कैंपस के भीतर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई। गाड़ी के अजीब तरीके से चलने पर वहां तैनात गार्डों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत वाहन को घेरा और युवक को पकड़ लिया।

Agniveer Recruitment 2026: रायपुर सेना भर्ती कार्यालय ने मांगे आवेदन, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 1 अप्रैल आखिरी तारीख

सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बाबूलाल मिंजवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने दोस्त के पास शराब पीने जाना था और कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने यह हरकत की। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026