जगदलपुर में नशे ने ली जान – युवक कुएं में गिरा, SDRF ने रातभर संघर्ष कर शव निकाला
भानपुरी के फरसागुड़ा में शराब के नशे में युवक कुएं में गिरा, SDRF ने देर रात शव बरामद किया

जगदलपुर : भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह शराब के नशे में धुत होकर कुएं में जा गिरा था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात उसका शव बाहर निकाला। भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरसागुड़ा के बड़े पारा निवासी त्रिनाथ शराब के नशे में घर से निकला था। देर रात अंधेरे के कारण वह सरकारी कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। अचानक आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे थे।
CG अफीम खेती अपडेट: कृषि अधिकारी सस्पेंड, मक्के की फसल बताकर रिपोर्टिंग करने का आरोप
उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। अंधेरा अधिक होने के कारण शव निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्य रात को ही सीढ़ी और अपने उपकरण लेकर फरसागुड़ा पहुंचे। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में त्रिनाथ के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिनाथ शराब का आदी था। शादीशुदा होने और बच्चे होने के बावजूद वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा था।
E-Challan भरने की अंतिम तारीख 14 मार्च, नहीं भरा तो गाड़ी होगी जब्त
परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन त्रिनाथ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण बीती रात नशे में धुत होकर वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। रात के अंधेरे और कुएं की गहराई के कारण शव निकालना मुश्किल था। इसलिए एसडीआरएफ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया। टीम ने रात में ही अपने उपकरणों का उपयोग कर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। यह अभियान देर रात तक चला और शव पुलिस को सौंप दिया गया।






