NATIONALभारत

COVID-19 cases in India – भारत में कोरोना के एक्टिव केस 1000 के पार, इस राज्य में मिले सबसे ज्यादा मामले

COVID-19 cases in India – भारत में कोरोना वायरस यानी Covid-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या में एक दम से बड़ा इजाफा हुआ है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1000 की संख्या को पार कर गए हैं। जारी किए गए डाटा के मुताबिक, भारत में वर्तमान में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1009 है। इनमें से 752 केस हाल ही में रिपोर्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में क्या हो कोरोना का हाल।

कहां मिले सबसे ज्यादा केस?

भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल में मिले हैं। यहां कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 430 है। इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के 209 एक्टिव केस, दिल्ली में 104 एक्टिव केस और कर्नाटक में 47 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर जैसे कुछ राज्यों में वर्तमान में कोरोना संक्रमण का कोई सक्रिय मामला नहीं दर्ज किया गया है।

कोरोना का पहला केस कब मिला?

कोरोना वायरस का पहला केस दुनिया के सामने 31 दिसंबर 2019 को आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ इमरजेंसी के रूप में घोषत किया। इसके बाद  11 मार्च 2020 को कोरोना को पैन्डेमिक (महामारी) घोषित किया गया। कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए 24 मार्च 2020 को देशभर में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बाद लॉकडाउन को कई फेज में आगे बढ़ाया गया। कोरोना महामारी के दौरान भारत में करीब 68 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। करीब 100 से ज्यादा देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया। कई देशों ने पूर्ण तो कई ने आंशिक तौर पर लॉकडाउन लगाया।

सावधानियां और सुझाव:

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर या घर के अंदर मास्क पहनना, खासकर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों।
  • हाथों को बार-बार धोकर अच्छी तरह से साफ रखना।
  • संक्रमित होने पर परिवार और दोस्तों में फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना और खुद को अलग रखना।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026