Chhattisgarhछत्तीसगढ
हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने! जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर
जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट को भी बम धमकी, पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली कराया गया

-
जांजगीर कोर्ट को बम धमकी मिली।
-
धमकी ईमेल से हड़कंप मचा।
-
सुरक्षा के चलते कोर्ट परिसर खाली कराया गया।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, अंबिकापुर और राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम धमकी मिली है। बुधवार सुबह कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।
डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम की मदद से पूरे परिसर की संघन जांच की जा रही है. सरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा धमकी वाले ई-मेल की जांच की जा रही है. पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी रूप से और कड़ा कर दिया गया.
पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश.
बता दें कि बुधवार की सुबह जांजगीर-चांपा से पहले जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है. एक दिन के भीतर 4 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.










































