AAj Tak Ki khabarChhattisgarhRaipurTaza Khabar

MLA Devendra Yadav की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का आज Chhattisgarh में प्रदर्शन, पायलट ने इसे राजनीतिक साजिश बताया

Raipur : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।





इससे पहले प्रदेश प्रभारी पायलेट शुक्रवार को केंद्रीय जेल में विधायक देवेंद यादव से मिलने पहुंचे। कांग्रेस नेता पायलट ने विधायक यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। पायलट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सरकार टारगेट कर रही है। बलौदाबाजार हिंसा की जांच करनी चाहिए। हिंसा को नियंत्रण करने में शासन-प्रशासन नाकाम रही।

कांग्रेस नेता पायलट ने कहा, सतनामी, दलित, आदिवासी समाज के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार सुरक्षा देने में नाकाम है। लगातार दूसरी बार विधायक बने देवेंद्र यादव को राजनीतिक षड़यंत्र के रूप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि, वे पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे थे। बिना तथ्य और प्रमाण के धाराएं लगाई गई हैं। जबरदस्ती जेल में रखा गया है। सरकार बहुत गलत उदाहरण पेश कर रही है।

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जांच एंजेसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा सरकार हैं, विपक्ष को नीचा दिखाने, चरित्र हनन करने और आवाज को दबाने जांच एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। झूठे केस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।

MLA Devendra Yadav की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का आज Chhattisgarh में प्रदर्शन, पायलट ने इसे राजनीतिक साजिश बताया

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कानूनी से लेकर राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी। सचिन पायलट के साथ केंद्रीय जेल में विधायक से मिलने कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी गए थे। बताते चलें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *