AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrimeTaza Khabar

Kanker News: कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

कांकेर : अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुषकर्म कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि थाना बांदे में एक पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया था कि एक व्यक्ति पिछले छह वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों व पुलिस से शिकायत करने पर धमकी भी दी थी। हालांकि इसके बाद भी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुप्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Kanker News: कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में पखांजुर में हुए चर्चित असीम राय हत्याकांड में 11 कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूरे मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके लिए अध्यक्ष भाजपा नेता को जिम्मेदार मान रहा था। कुर्सी के लिए लड़ाई ही इस हत्या की वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *