AAj Tak Ki khabarChhattisgarhKorbaNationalSECL NEWS

एसईकेएमसी (इंटक) केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण के आदेश पर कुसमुंडा अध्यक्ष का स्पष्टीकरण

एसईकेएमसी (इंटक) केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण के आदेश पर कुसमुंडा अध्यक्ष का स्पष्टीकरण ..

संघ से 5 पदाधिकारियों के निष्कासन को बताया सही, आदेश को यथावत रखने की कही बात..

कोरबा – एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में एसईकेएमसी (इंटक) द्वारा बीते 28 सितम्बर 2024 को पत्र जारी कर बताया गया की संगठन विरोधी कार्यों की वजह से क्षेत्र के पांच पदाधिकारीयों को संगठन ने निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद 5 अक्टूबर को एसईकेएमसी इंटक के ही केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण ने कुसमुंडा अध्यक्ष के आदेश को शून्य करते हुए इस निष्कासन को क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री के अधिकार क्षेत्र में नही होने की बात कहते हुए निष्कासित पांच पदाधिकारियों को पूर्व की भांति संगठन में कार्य करने की बात कही थी। जिसके बाद बीते 8 अक्टूबर को कुसमुंडा क्षेत्र के इंटक के अध्यक्ष और महासचिव ने गोपाल नारायण को पत्र लिखकर अपने आदेश को विधान के कंडिका क्रमांक 25 का हवाला देते हुए निष्कासन को सही बताया है। जिसमें उनके आदेश को शून्य करने की बात कही है।

दरअसल एस.ई. के.एम.सी. इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण ने पत्र के माध्यम कहा था कि हमारे संघ एस.ई. के.एम.सी. इंटक के कुसमुण्डा क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा एवं क्षेत्रीय महामंत्री अब्दुल कलाम अंसारी द्वारा कार्यालय आदेश क्र. SEKMC/ इंटक/अध्यक्ष/कुसमुण्डा क्षेत्र/2024/111 (G) दिनांक 28/09/2024 जारी किया गया है जिसके द्वारा “कुसमुण्डा परियोजना शाखा समिति के अध्यक्ष राजू लाल सोनी एवं सचिव निर्मल कुमार चन्द्रा, कुसमुण्डा क्षेत्रीय इकाई शाखा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर एवं सचिव शेष कुमार को एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोनू पटेल को एस.ई.के.एम.सी. इंटक के द्वारा प्रदत्त सभी पदो से 05 वर्षों के लिये निष्कासित जाता है, उक्त पत्र हस्ताक्षरकर्ताओं के अधिकार विहिन होने के कारण शून्य घोषित किया जाता है। संघ का विधान क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री को किसी भी पदाधिकारी को निष्कासित करने का अधिकार प्रदान नहीं करता है। अतः अधोहस्ताक्षरी द्वारा संघ के विधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये उक्त जारी कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित किया जाता है। उक्त दर्शाये सभी पदाधिकारी पूर्ववत अपने-अपने पदो पर कार्य करते रहेंगे। इस पत्र के बाद एसआईकेएमसी (इंटक) के कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा और महासचिव अब्दुल कलाम अंसारी ने एसआईकेएमसी केंद्रीय मंत्री गोपाल नारायण को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि आपके द्वारा पत्र क्रमांक SEKMC/Pre (C)/24/117/दि.5.10.2024 को मेरे द्वारा (अध्यक्ष कुसमुंडा क्षेत्र) जारी पत्र क्रमांक SEKMC/इंटक/कुसमुंडा क्षेत्र 2024 111 (C) दिनांक 2024 को शून्य घोषित किया गया है जिस कारण से आपके द्वारा कहा गया है कि किसी भी शाखा एवं इकाई के पदाधिकारीयों को निष्कासित करने का अधिकार अध्यक्ष को नहीं है जबकि विधान के कंडिका क्रमांक 25 में यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि किसी भी शाखा एवं इकाई के पदाधिकारियों को निष्कासित करने का अधिकार अध्यक्ष को है और वर्तमान में मै कुसमुंडा क्षेत्र का अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हूं और यह मेरे अधिकार क्षेत्र में है कि मैं अध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए एसईकेएमसी इंटक संघ को बेहतरी के लिये कार्य करूं। कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते मेरे द्वारा विधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पदाधिकारीयों को जो निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है उसे यथावत रखते हुए आपके द्वारा जारी पत्र को शून्य घोषित किया जाता है एवं पत्र क्रमांक SEKMC/इंटक/अध्यक्ष / कुसमुंडा क्षेत्र /2024/111 (G) दिनांक 28/09/2024 को जारी पत्र में निष्कासित आदेश को यथावत माना जावे। अतः संघ के विधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पत्र क्रमांक SEKMC/Pre (C)/24/117 दि 5.10.24 कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित किया जाता है एवं पत्र क्रमांक 111(G) दिनांक 28.09.2024 के द्वारा निष्कासित पदाधिकारीयों को पूर्णताः निष्कासित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *