नन्ही चिड़िया को बचाने “आवाज” फाउंडेशन ने कुसमुंडा क्षेत्र में बांटे सैकड़ों घोंसले
सतपाल सिंह

नन्ही चिड़िया को बचाने “आवाज” फाउंडेशन ने कुसमुंडा क्षेत्र में बांटे सैकड़ों घोंसले

प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है आवाज फाउंडेशन ने आज कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर साप्ताहिक बाजार के पास सामुदायिक मंच में मिशन घोंसला वितरण कार्यकम के तहत तेजी से विलुप्त हो रही गौरैया चिड़िया को बचाने संस्था द्वारा बनाए गए सैंकड़ों घोंसलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आवाज फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने बताया कि पिछले वर्षों से हमारे संगठन के द्वार प्रकृति संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम अयोजित करती आ रही है पिछले वर्षों में हमने कई जगह पशुओ के पानी के लिए कोटना निःशुल्क वितरण किया गया! पेड़-पौधे लगाए गए, कनकी धाम में सावन में श्रद्धालूओं को निःशुल्क पानी एवम स्वल्पाहार का वितरण किया गया, आदि अनेक कार्य आवाज फाउंडेशन के मध्यम से किया जाता है। संरक्षक सुरेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन अगामी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे तथा कार्यक्रम के माध्यम से सभा को यह संदेश दिया कि हमें लुप्त हो रही गौरैया पक्षी को वापस लाना चाहिए इसके लिए आवाज फाउंडेशन निशुलक 250 घोंसला वितरण करने जा रही है तथा यह संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा जिला के जनता को देना चाहती हैं की पर्यावरण में गौरैया का स्थान सुनिश्चित हो, सभी अपने-अपने घरों में घोंसला लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण का कार्य करें | 
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद व कोरबा विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, वार्ड 63 विकास नगर पार्षद गीता गभेल, व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक राठौर, सहित व्यापारी संघ सचिव रवि बरेठ, सुरेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार अमरिक सिंह रिंकू, सुखदीप सिंह,शैलेन्द्र सिंह शैलू,पार्षद व संस्था के सम्माननीय सदस्य व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। 
संस्था द्वारा कार्यकम के दौरान क्षेत्र में समाजसेवा से जुड़कर समाज उत्थान करने वाले लोगो का विशेष सम्मान किया गया। जिसमें कोविड काल में आईबीपी प्लांट के नीचे अहिरन नदी किनारे सैकड़ों पौधे लगाने वाली टीम थीम ग्रीन के सदस्यों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 
उक्त कार्यक्रम और संस्था द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय समाज सेवी कार्य की सराहना करते हुए पार्षद गीता गभेल ने पूरी टीम को बधाई दी, साथ ही साथ सभी को अपने घरों में संस्था द्वारा बनाए गए घोंसलो को लगाने की बात कही। विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मोबाइल टावर कि वजह से विलुप्त होते गौरैया चिड़िया को बचाने आवाज फाउंडेशन द्वारा कि जा रही पहल कि सराहना करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य में सहयोग करते हुए उन्हें 151 नए घोंसले बनाने में लगने वाले खर्च को वहन करते हुए पूरे कॉलोनी में घोंसले बाटने कि बात कही। 
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक विजय साहू, महासचिव मुसाहिद अंसारी, उमाशंकर पटेल कोषाध्यक्ष, सरदार सुखजीत सिंह आदि के साथ रमेश श्रीवास, आजाद बख्श, नरेंद्र, नन्हें जयसवाल आदि के साथ स्थानीय लोग मौजुद रहे है। लिंक में जाकर देखें कार्यकम की वीडियो…. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=JjaEscpzWbzTuiRe






