छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, सीएसपीडीसीएल के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के तत्वाधान में किया गया। यह कार्यक्रम चांपा नगर के भालेराव मैदान स्थित इनडोर हाल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन के दौरान अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: खुद के आदेश से पलटा, अब निजी स्कूल ही कराएंगे लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं
मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री उमा राठौर, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, वरिष्ठ नागरिक ग्यारसी मोदी,सलीम मेमन व गिरीश मोदी, व्यवसाई प्रकोष्ठ के राम खूबवानी तथा रितेश मोदी उपस्थित रहे।
सभा स्थल पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

रजत महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास और जनकल्याण के संकल्प को सशक्त रूप से दोहराया गया।





