Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh RTO Transfer: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, RTO-ARTO अधिकारियों के तबादले, 10 दिन में जॉइनिंग अनिवार्य

Chhattisgarh RTO Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न परिवहन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। इस आशय का आदेश आज परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है।

Home Loan @ 7.45%

Aaj ka Mausam: राहत भरी खबर! भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

जारी आदेश के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) तथा अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोरबा, धमतरी, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

*एचआरडी स्मृति हायर सेकंडरी स्कूल लवसरा का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट*

राज्य शासन ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अधिकतम 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026