Trending

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है गर्मी,15 मई के बाद इन जिलों में चलेगा हीटवेव,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है।छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सक्ती और तिल्दा में 43.6 डिग्री था। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है। प्रदेश में चक्रवात का असर कम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रायपुर में आज सुबह से ही सामान्य से डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है। अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,धमतरी, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सुबह से 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में तापमान दोपहर तक दो डिग्री तक बढ़ सकता है, बाकी जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की भी चेतावनी दी है।

शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस सक्ती जिले में दर्ज किया गया। तिल्दा में भी यही रिकॉर्ड दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 42, कवर्धा में 41.5, पेंड्रा रोड में 40.4, दुर्ग में 41.6, जगदलपुर में 38 और अंबिकापुर में 38.9 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, चक्रवाती तूफान ‘मोका’ म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसकी वजह से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ गया है। वहां गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसलिए तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के हालात बनने वाले हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कई जिलों में लू जैसे हालात बनेंगे। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। हवा शुष्क रहेगी इसलिए बारिश के भी आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान अगर आने वाले दिनों में कोई सिस्टम बना तो प्रदेश में बारिश भी हो सकती है।

गर्मियों में लू न लगे, इसके लिए बरतें सावधानी
आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी तो गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में शरीर को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज धूप के समय सीधे बाहर निकलने से बचना चाहिए। अचानक ठंडी से गर्म और गर्म से ठंडी जगह पर जाने से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का उपयोग करना चाहिए।

Also Read:Janjgir Champa news: ओवरब्रिज में दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता रहा था 10वीं का छात्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *