Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइमटेबल जारी, 28 मई से एग्जाम की शुरुआत; जानें पूरी डिटेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेंगी। मंडल के मुताबिक, प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं 28 मई से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 29 मई से 10 जून 2026 के बीच होंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Home Loan @ 7.45%

CG Road Accident : सड़क हादसे में गई डिलीवरी बॉय की जान, ट्रक की टक्कर से सिर के उड़े परखच्चे

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 9 बजे तक केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण 9:05 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 9:10 बजे समय दिया जाएगा। उत्तर लिखने की प्रक्रिया 9:15 बजे से शुरू होकर 12:15 बजे तक चलेगी। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

Sushasan Tihar 2026: आज से शुरू हुआ समाधान का महाअभियान, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

प्रथम वर्ष के अंतर्गत बाल विकास एवं सीखना, ज्ञान-पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक तकनीकी, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-1, अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी, गणित व गणित शिक्षण, पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण तथा शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी। वहीं द्वितीय वर्ष में आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, विविधता एवं समावेशी शिक्षा, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-2, अंग्रेजी एवं संस्कृत शिक्षण तथा गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय शामिल हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026