FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CISF में डेपुटेशन की मिली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह (IPS Santosh Singh) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन मिली हैं। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। बता दें कि अवैध नशे के खिलाफ आईपीएस संतोष सिंह के निजात अभियान के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Israel US Iran War Updates : इजरायल ने तेहरान में किया भीषण हमला, ईरान ने भी खाड़ी देशों को बनाया निशाना

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईपीएस संतोष सिंह की डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में उन्होंने आईपीएस सिंह को तत्काल नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव करने को कहा हैं।

क्या हैं सीआईएसएफ

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) केंद्र की सुरक्षा एजेंसी है जो न केवल केंद्र के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा करती है,बल्कि यह एयरपोर्ट,परमाणु संयंत्र संस्थानों, सरकारी इमारतों और देश की संसद की भी सुरक्षा करती है। हाल ही में इसे बंदरगाहों की सुरक्षा का भी जिम्मा सौंपा गया है। केंद्र के इस अर्धसैनिक बल की स्थापना के समय (1968 स्थापना वर्ष) केवल 3,129 कर्मियों के साथ अपनी मामूली शुरुआत से, यह बल 2.20 लाख कर्मियों की एक विशाल शक्ति के रूप में विकसित हो गया है, जो देश के लगभग सभी राज्यों में तैनात है।

अग्रवाल महिला समिति अकलतरा ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

यह बल जनता से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एजेंसियों में से एक है, जिसका हवाई अड्डों, मेट्रो स्टेशनों और विरासत स्थलों पर व्यापक जन संपर्क है, जिन्हें केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल वर्तमान में 70 हवाई अड्डों सहित 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसे भारत के संसद भवन की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्र की महत्वपूर्ण संपत्तियों की अत्यधिक दक्षता के साथ सुरक्षा के अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जनता का अपार विश्वास अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त, बल किसी भी सुरक्षा आपात स्थिति से निपटने के लिए 12 रिज़र्व बटालियन हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में CISF के 57वें स्थापना दिवस (6 मार्च 2026) पर घोषणा की कि देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा अब सीआईएसएफ (CISF) संभालेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026