AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrimeTaza Khabar
Chhattisgarh : भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, अज्ञात लोगों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
![](https://inn24news.in/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-103.jpg)
राजनांदगांव : जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता को गोली लगने का मामला सामने आया है। बोदरा के जंगल में 45 वर्षीय सगुन सिंह सलामे को गोली मारी गई है। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।