AAj Tak Ki khabar

भाजपा नेता दीपक जायसवाल के निवास पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण

जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के निवास में पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण,सभी का गमछा एवं श्रीफल के साथ किया गया स्वागत।

कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र काले हीरे की धरती दीपका स्थित नगर के कर्तव्यनिष्ठ भाजपा नेता कोरबा जिले के जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री दीपक जायसवाल के यहां पुरानी बस्ती स्थित उनके निवास स्थान में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश के मीडिया प्रभारी छगन साहू, दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे। भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने सभी का गमछा भेंटकर व श्रीफल के साथ स्वागत अभिनंदन किया। तथा लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ओबीसी समाज को सामाजिक सम्मेलन कर भरपूर जन आशीर्वाद मिले इस दिशा में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्री जायसवाल के साथ उनके छोटे भाई प्रकाश जायसवाल दिलीप कौशिक सौरभ सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *