Chhattisgarh

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, बेमेतरा में ब्लास्ट से कांपी धरती

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, बेमेतरा में ब्लास्ट से कांपी धरती… देखें वीडियो….

छत्तीसगढ़ – प्रदेश के बेमेतरा जिले में आज शनिवार की सुबह एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें गुबार कई मीटर ऊपर तक दिख रहा है। ब्लास्ट से आसपास की बिल्डिंग तक हिल गई। इसके बाद दहशत में कुछ लोग भागते दिखे। जहां ब्लास्ट हुआ वहां 15-20 फीट का गड्डा हो गया।

पूरा घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। सुबह करीब 8 बजे ब्लास्ट हुआ इसके बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों को तुरंत निकाला गया। इनमें से 7 घायलों को रायपुर लाया गया था जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया है। वहीं अब मलबे को हटाने का काम चल रहा है। इस दौरान कई बॉडी पार्ट्स भी दिख रहे हैं।

4 टंकियों में एक्सप्लोसिव लिक्विड

3 सेटअप के आसपास एक्सप्लोसिव लिक्विड भरे 4 टैंक थे। इसमें से एक टंकी ब्लास्ट में जमींदोज हो गई है। नष्ट हुई टंकी से लिक्विड ब्लास्ट हो रहा है जिसे ठंडा करने की कोशिश लगातार जारी है। बाकी 2 सेटअप और आसपास की 3 टंकियां अभी सुरक्षित है।

यहां काम कर रहे मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। लेकिन जिस सेटअप में ब्लास्ट हुआ वहां मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, करीब 7.45 बजे किसी मशीन में आग लगी जिसके बाद यह ब्लास्ट हुआ। यहां 8-10 मजदूर मौके पर थे। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं।3 सेटअप लगे थे, ब्लास्ट के बाद एक जमींदोज हुआ 50-50 हजार स्क्वेयर फीट में 3 सेटअप लगे थे। इसमें से एक सेटअप में ब्लास्ट हुआ है। वहीं आसपास के सेटअप को भी नुकसान पहुंच है।

मलबा हटने के बाद स्थिति होगी साफः कलेक्टर

बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि, 6 लोग घायल हुए थे उनका इलाज चल रहा है। जितने कर्मचारी काम कर रहे थे उनको निकालने का काम पूरा हो गया है। जो ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे उन्हें भी समाझाइश दी गई है। प्रशासन की टीम के साथ मेडिकल टीम भी मौजूद है। अभी मलबा हटने के बाद बाकी स्थिति 3-4 घंटे में पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

घायल मजदूर ने कहा-कोई सुरक्षा नहीं है घायल मजदूर चंदन ने कहा कि, फैक्ट्री में बिना सुरक्षा के हम लोग काम कर रहे थे। वहां फायर ब्रिगेड भी नहीं है। हर दिन 8 घंटे काम करना होता है। 26 दिन काम करूंगा तब जाकर 8 हजार रुपए मिलते हैं।हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन ब्लास्ट होते हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। आज यहां बड़ा हादसा हो गया।

SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि हादसे के 3 घंटे बाद भी कोई रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची है।

टुकड़ों में बंटे कई लोगों के शरीर

ब्लास्ट में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास मानव अंग फैले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *