1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का गठन बांकी मोंगरा इकाई में किया गया,इन्हे मिली अहम जिम्मेदारी

कोरबा जिले के बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का बाकी मोगरा इकाई का गठन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से संगठन चलाने हेतु पद प्रदान किया गया जिसमें मुख्य रूप से संरक्षक के पद पर मकसूद अहमद कुरैशी,मोहम्मद अकबर अंसारी, अध्यक्ष के पद पर दिवाकर नाहक, उपाध्यक्ष राम प्रसाद डहरिया (बबलू), सचिव पद पर राजू सैनी, सह सचिव पद पर विसेशर साहू, कोषाध्यक्ष पर अखिलेश कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य आशीष नाहक एवं सदस्य गण उपस्थित थे ।आपको बताते चले की छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ आज बेहद विषम परिस्थितियों में अपने कार्य को निर्वहन कर रहा है आप सभी जानते हैं कि रोज सुबह आप सभी के हाथों में अखबार पहुंचने का कार्य इन्हीं अखबार वितरक करने वाले वीर योद्धा के रूप में जाने जाने वाले लोग होते हैं जो ना कभी ठंड देखते हैं ना बरसात और ना ही गर्मी सभी मौसम में अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए आप सभी को अखबार के माध्यम से देश दुनिया की खबरों से आपको परिचित करवाते हैं उनकी मेहनत का फल है कि आज हम सभी अखबारों से देश दुनिया की जानकारी ले पाते हैं शासन प्रशासन को भी इनके बारे में विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि उनकी भी कुछ ना कुछ विशेष ज़रूरतें होती है आने वाले समय पर शासन प्रशासन भी इन अखबार वितरक योद्धाओं से शासन प्रशासन की कई विशेष मांग रहेगी यह छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा जिले से प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में अपने संगठन को एकत्र करते हुए आगे कार्य करने की चेष्टा रखती है और आगे आप सभी के विश्वास पर वीर योद्धा के रूप में कार्य करने की कामना करती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *