CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. होली से पहले गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. हालांकि ठंड पूरी तरह से गायब नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने के आसार हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा रायपुर में तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई. अभी बढ़ते क्रम में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है, मगर मार्च के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का प्रभाव प्रबल होने की संभावना है.
CG में ‘बीयर बम’ का भंडाफोड़: भारी मात्रा में IED और विस्फोटक बरामद, अवैध स्मारक ध्वस्त
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है. 24 घंटों को दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं.





